Health as Life

Read in English →

काम तुम्हारा, पिंजरा उनका

काम तुम्हारा, पिंजरा उनका

काम तुम्हारा, पिंजरा उनका

सुबह उठने पर पहले email खुलती है, फिर आँखें… कॉफ़ी का नंबर तो उसके बाद आता है,
महीनों हो गए पक्के दोस्तों से मिले… दिल बस ‘कॉल करेंगे’ सोचकर रह जाता है।
डेस्क पर ही working lunch होता है, डिनर के बाद भी reports और emails चलती रहती हैं,
तुम इसे ‘ambition’ कहकर भूल गए कि ज़िंदगी किस चिड़िया का नाम है।

सोचा था, कहा था रुक जाओगे, जब यह project पूरा हो जाएगा,
project पूरा हुआ, और नए को शुरू हुए भी अब एक महीना हो चला।
खुद को समझाते रहे कि career बना रहे हो परिवार के लिए,
पर तुम चुकते जा रहे हो, और भूल गए कि ज़िंदगी होती है जीने के लिए।

ये career जो तुम बना रहे हो, वो सिर्फ़ एक पिंजरा है,
busy रहना ‘life’ नहीं, ये तो ज़िंदगी गँवाने की माया है।

सुनें

हिंदी गीत

देखें

— Ramesh Jain